आदिवासी के घर किया अमित शाह ने भोजन

सहरिया क्रांति ने की पहल की सराहना

भोपाल
सदियों से अपने भोले स्वभाव के कारण शोषण और दमन झेलते आ रहे आदिवासियों की सुध अब पक्ष और विपक्ष दोनो को आने लगी है ये एक सुखद सन्देश  है कि अब आदिवासियों के घर पर भोजन करने का सिलसिला चल पड़ा है । जी हां अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन रविवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दोपहर का भोजन करने आदिवासी  के घर पहुंचे।
 
राजधानी भोपाल के पास स्थित सेवनियां गौड़ गांव में पहुंचे अमित शाह ने आदिवासी किसान कमल सिंह के घर पहुंचकर भोजन किया। सहरिया क्रांति ने इस पहल का स्वागत किया है। रातीबड़ थाना क्षेत्र के सेवनिया गौड़ गांव में बिजली की फिटिंग और मजदूरी करके जीवन निर्वाह करने वाले आदिवासी परिवार कमल सिंह उईके के घर अमित शाह के लिए भोजन का प्रबंध किया गया था। पेशे से मजदूर उइके के घर के बाहर आदिवासी परंपरा मुताबिक रंगोली भी बनाई गई।

इस दौरान कमल के यहां पार्टी अध्यक्ष शाह के साथ प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और थावर चंद्र गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने भी शाह के साथ दोना-पत्तल में भोजन किया।

इन नेताओं के खाने के लिए दोना पत्तल की व्यवस्था सरपंच द्वारा गांव में ही कराई गई। दोपहर बाद कमल के घर पहुंचे नेताओं ने वहां भोजन किया। कमल के घर के एक कमरे में भोजन तैयार किया गया और दूसरे कमरे में अमित शाह को भोजन कराने का इंतजाम किया गया था। अमित शाह ने गौड़ परिवार के घर के दाल, बाटी, कढ़ी, चावल और परंपरागत मिष्ठान्न सीरा के साथ भोजन किया और कमल सिंह उइके के परिवार का कुशल क्षेम पूछा। उसने बताया कि वह मेहनत, मजदूरी से आजीविका चलाते हैं ।

अध्यक्ष अमित शाह  उसके खपरेल वाले घर में भोजन करने आए है। यह आदिवासी गौंड समाज के लिए गर्व की बात है। आदिवासी कमल सिंह उइके और उनकी पत्नी ने शाह के भोजन के लिए खासी तैयारियां कर रखी थी। इतना ही नहीं शाह की पंसद का ध्यान रखते हुए उनके लिए खास तौर पर कड़ी, दाल, बाटी, चावल और बैगन का भरता बनाया गया था। इसके अलावा आदिवासियों में बनने वाले विशेष पकवान शीरा भी बनाया गया था। शाह के भोजन कार्यक्रम के मद्देनजर बस्ती में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पार्टी के कई आला नेता इस दौरान उनके साथ मौजूद थे। शाह के दौरे के मद्देनजर रातीबड़ थाना क्षेत्र के सेवनिया गोंड गांव में बाकायदा साफ-सफाई की गई। सहरिया क्रांति ने अमित शाह के इस व्यबहार की सराहना करते हुए कहा कि अब आदिवासियों के प्रति लोक व्यबहार में सुधार होगा।

Source : संजय बेचैन

5 + 15 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]